CG CRIME NEWS : पीएम आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फरार महिला गिरफ्तार

दुर्ग। CG CRIME NEWS : भिलाई प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली फरार चल रही शातिर ठग ज्योति सोनी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को तालपुरी इंटरनेशनल कालोनी में सर्चिंग अभियान के दौरान एक आवास से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला फर्जी मकान आवंटन आदेश जारी कर करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी कर चुकी है।

एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि राकेश चौसरे निवासी चिंगरी पारा सुपेला का वर्ष 2020 में अपने परिचिति रमेश के माध्यम से ज्योति सोनी से मुलाकात हुई। तब ज्योति सोनी ने प्रार्थी को बताया था कि वह सरकारी अधिकारी है और प्रधानमंत्री आवास दिलाने का काम करती है। प्रार्थी को भी ढ़ाई लाख रूपये में मकान दिलाने की बात कहीं।

प्रार्थी राकेश चौसरे ने ज्योति सोनी के झांसे में आकर ढ़ाई लाख रूपये प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए दिया। ज्योति सोनी ने प्रार्थी को बोला जल्द ही मकान मिल जायेगा। आपके अलावा और किसी भी व्यक्ति को मकान की आवश्यकता हो तो बताना, उनको भी दिलवा देंगे।

तब प्रार्थी उनकी बातों पर विश्वास कर अपने जान पहचान के लगभग 8-10 लोग से प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर राशि दे दिया। महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर गिरोह बनाकर करोड़ों रूपये की ठगी की। इस मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में धोखाधड़ी का रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आज तालपुरी इंटरनेशनल कालोनी में अभियान के दौरान आरोपी महिला पकड़ी गई। पुलिस आरोपियाँ को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *