लापता युवक का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, गांव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

जशपुर।जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुटघुती में लापता युवक की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है। लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि जिस युवक की लाश मिली है वो युवक कुनकुरी से लगे गिनाबहार गाँव का रहने वाला था। जिसका कुनकुरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम समीर कुमार नायक 19 वर्ष निवासी गिनाबहार है। वह 11 जून को अपने मामा के लड़के के साथ दुलदुला बिपतपुर गया हुआ था और वही से लापता हो गया था। सोमवार को घुटघुती गाँव में उसी युवक को फांसी के फंदे पर लटकते देखा गया। शव मिलने से पुरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *