आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला व 12 बकरियों की दर्दनाक मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम अंडी में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। तो वहीं एक व्यक्ति और 3 बच्चे भी झुलस गए। इस घटना में 12 बकरियों की मौत हो गई। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा ह

मरवाही क्षेत्र में दो दिनों से बारिश हो रहा है। गांव की अघनिया बाई बकरियों को लेकर जंगल में चराने गई थी। सोमवार की शाम को तेज बारिश होने की वजह से बकरियों को लेकर पेड़ के नीचे खड़ी हुई थी। इस बीच तीन और लोग भी पेड़ के नीचे आ गए। तभी आकाशीय बिजली गिरी इससे महिला की मौत हो गई और पेड़ के नीचे खड़ी सभी 12 बकरियों की मौत हो गई, साथ ही पेड़ के पास खड़े तीन अन्य लोग हेमंत नायक (12), प्रीति (17) श्याम लाल (55) भी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *