छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले हैवान शिक्षक को कोर्ट ने 4 साल बाद सुनाई सजा, 3 साल की हुई जेल

सरगुजा। छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में कोर्ट ने आरोपी शिक्षक को 3 साल की सजा सुनाई है। आरोपी शिक्षक ने छात्र को कोचिंग क्लास में बुलाकर छेड़छाड़ की थी और उसे प्रैक्टिकल एग्जाम में फेल करने तक की धमकी दी थी। मामले कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले के 4 साल बाद कोर्ट का फैसला आया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

यह पूरा मामला 21 फरवरी 2018 का है। 21 फरवरी को 11वीं में पढ़ने वाली छात्र का प्रैक्टिकल एग्जाम था l इसमें छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली गई थी। परीक्षा के बाद शिक्षक इनायतउल्ला खान ने छात्र-छात्राओं से कहा था कि उनका प्रैक्टिकल और वाइवा ठीक नहीं गया है। इसके बाद टीचर ने छात्रों से कहा था कि शाम को मेरे कोचिंग में आना तो तुम लोगों को अच्छे से समझा दूंगा। शाम को एक छात्रा अपनी सहेली के साथ शिक्षक के कोचिंग सेंटर में पहुंची। यहां अन्य कोई भी छात्र मौजूद नहीं था। इस दौरान शिक्षक ने छात्रा व उसकी सहेली को कुछ देर तक थ्योरी पढ़ाई। फिर जब छात्रा की सहेली कमरे से बाहर निकली तो छात्रा को अकेला पाकर शिक्षक ने उसके साथ गंदी हरकत करनी शुरू कर दी। जब छात्रों ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो शिक्षक ने उसे फेल करने की धमकी दी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *