Crime News : पुलिस की कार्रवाई : घर में छिपा रखा था चोरी की 3 मोटर साइकिल, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा।पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में सूरजपुर चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने एवं चोरी नकबजनी को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्रवाई करने के निर्देश है। इसी तारतम्य में थाना प्रतापपुर पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भरदा निवासी याकुब अंसारी अपने घर में अवैध रूप से 3 नग मोटर सायकल रखा है।

इसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर याकूब अंसारी पिता मझहर (35 वर्ष) निवासी ग्राम भरदा, थाना प्रतापपुर को पकड़ा। जिसके घर से 3 नग मोटर सायकल पाया गया। जिसके संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर उसने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया, जो मोटर सायकल चोरी की सम्पत्ति होने के अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं के तहत कार्यवाही कर 3 मोटर सायकल जब्तकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *