यहां शिवजी के दर्शन को आतें है सांप, शिवलिंग से लिपटकर लौट जाते हैं

पेन्ड्राः चार जुलाई से सावन का पावन पर्व आ रहा है। सावन को लेकर शिव मंदिरों में तैयारियां की जा रही है। इन्ही तैयारियों के बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सांप बाहर से आकर शिव मंदिर में घुसता है और शिवलिंग से लिपट जाता है। यह वायरल वीडियो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित ज्वालेश्वर महादेव मंदिर का बताया जा रहा है।

दरअसल आज कल सोशल प्लेटफार्म पर वीडियो के वारयल होने की बात काफी सामान्य हो गई है। ऐसे ही एक सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सांप बाहर से आकर मंदिर में घूस जाता है। उसके बाद वो धीरे-धीरे शिवलिंग के पास जाता है और शिवलिंग में जाकर लिपट जाता है। कुछ देर तक शिवलिंग से लिपटने के बाद आसपास की अन्य मूर्तियों और नंदी के पास जाकर बैठ जाता है। थोड़ी देर रहने के बाद वापस चला जाता है।

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए जब मंदिर के पुजारी पंडित अशोक महाराज से बात की तो उनके द्वारा जानकारी दी गई कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो उन्ही के द्वारा बनाया गया है करीब चार दिन पुराना है। उन्होंने बताया कि आए दिन यहां दर्शन के लिए सांप आ जाते हैं और बिना किसी को नुकसान पहुँचाए वापस आसपास की झाड़ियों में चले जाते हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *