प्रधानमंत्री आवास के ऊपर देखा गया ड्रोन, मचा हड़कंप, तलाश में जुटी एजेंसियां

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास के ऊपर सोमवार सुबह ड्रोन उड़ने की खबर से हड़कंप मच गया। एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचना दी, सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

बता दें कि प्रधानमंत्री आवास और उसके आसपास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में आता है। यहां सोमवार की सुबह एनडीडी कंट्रोल रूम को पीएम आवास के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु के बारे में सूचना मिली थी। आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) से भी संपर्क किया गया, उन्हें भी पीएम आवास के पास ऐसी कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली।

नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ हेमंत तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के ऊपर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने की जानकारी मिली थी। सुबह 5:30 बजे एसपीजी ने पुलिस से संपर्क किया था। फिलहाल जांच जारी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *