6 जुलाई को भूपेश बघेल लेंगे कैबिनेट की बैठक, संविदा कर्मचारियों के लिए आ सकती है अच्छी खबर

रायपुर। प्रदेश में संविदा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। 6 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की बैठक होने वाली है।

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की इस बैठक में प्रदेश सरकार नियमितिकरण के प्रस्ताव को मंजूर कर सकते हैं। नियमितिकरण के मामले में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, फिलहाल सभी विभागों की जानकारी मंगाई है। सभी से चर्चा के बाद ही ठोस निर्णय लिया जा सकता है।

आपको बता दें कि, सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने कल से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन से स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग समेत कई विभागीय कार्य प्रभावित होंगे। सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं होने के कारण कर्मचारियों ने आंदोलन करने का फैसला किया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *