देखें लाइव वीडियो : प्रधानमंत्री मोदी कर रहे कार्यक्रम को संबोधित

 

रायपुर। प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में रायपुर आये हैं, जहाँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री जी को स्मृति चिन्ह के रूप छत्तीसगढ़ के कारीगरों द्वारा तैयार अंगवस्त्र और मिलेट्स की टोकरी भेंट की, जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे में आये हैं।

प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूँ। प्रधानमंत्री जी से हम अनेक मंचों में मिलते हैं और नीति आयोग आदि की बैठकों में मिलते हैं। हम मांगे भी करते हैं लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता।

मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूँ जितना मांगते हैं उससे ज्यादा ही देते हैं। हम तो मांगते ही रहेंगे लेकिन और ज्यादा नहीं कहना चाहता हूूँ, फिर भी इतना कहना चाहता हूँ कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है इसलिए ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे।

सीएम बघेल के बाद प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे है, देखें लाइव विडिओ

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *