मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बस्तर जिला सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 08 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से  उनके निवास कार्यालय में सांसद श्री दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर जिले के सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बस्तर के विकास के लिए राज्य शासन से मिल रहे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में बस्तर जिले के कोया समाज के अध्यक्ष श्री हिड़मा कवासी, मुरिया समाज अध्यक्ष श्री जगदीश मौर्य, धुरवा समाज अध्यक्ष श्री पप्पू राम नाग, माहरा समाज अध्यक्ष श्री सोनाराम नाग सहित आदिवासी समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *