Breaking News : कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, हाईटेंश लाइन की चपेट में आने से 6 तीर्थयात्रियों की मौत, 15 लोगों की हालत गंभीर

उत्तरप्रदेश। Breaking News : सावन में कावंड़िए भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। ऐसे में कई बार कांवड़ यात्रा के दौरान कई हादसे भी हो जाते है। एक ऐसा ही खबर सामने आई है। बीती रात मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं

शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में डीजे की धुन पर कांवड़ियों का जत्था नाचते गाते जा रहे थे। इसी दौरान डीजे वाहन ऊपर से जा रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। पूरे वाहन में तेज करंट दौड़ने से पांच कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई देर रात एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। 15 से शिवभक्त अधिक घायल हुए हैं। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची और झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल

डीजे के हाईटेंश लाइन की चपेट में आते ही कांवड़ियों के शरीर में करंट दौड़ गया। इनमें से कई नीचे गिर पड़े। वहीं अन्य कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में झुलसे लोगों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पांच शिवभक्तों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *