विधानसभा में भाजपा ने उठाया रायपुर की जर्जर सड़कों का मुद्दा, मंत्री शिव डहरिया ने कहा – 15 साल के भाजपा शासनकाल में शहर को बर्बाद किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन रायपुर नगर निगम को पिछले चार सालों में शासन द्वारा कितनी राशि मिली और कितने काम हुए इसका मामला उठा। बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी की हालत खराब है, सड़कों की स्थिति जर्जर है। धूल उड़ रही है। सरकार की ओर से जारी पैसे लोग खा जा रहे हैं। मुगलिया शासन चल रहा है। नगर निगम को जैसा मन काम हो रहा है।

जिसके बाद जानकारी देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि 1327 करोड़ 49 लाख 32 हज़ार रुपये के 9400 काम स्वीकृत हुए। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक सौदर्यीकरण का काम बगैर टेंडर करा दिया गया। इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि सड़क नेशनल हाईवे की थी। एनओसी नहीं मिलने पर हमने टेंडर निरस्त कर दिया था। मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि 15 साल के भाजपा शासनकाल में शहर को बर्बाद किया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *