CG NEWS : भारी मात्रा में गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर। CG NEWS : जिले में अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत लगातार तस्करों की धरपकड़ जारी है इसी क्रम में शुक्रवार की शाम सकरी पुलिस ने बंधवापारा सकरी निवासी रितु कौशिक के घर में दबिश देकर किचन के छज्जे में रखें 2 बोरियों से लगभग 38 किलोग्राम गांजा जप्त किया है पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत पौने 2 लाख रुपए आंकी जा रही है बताया जाता है कि पकड़ी गई महिला लंबे समय से गांजा बिक्री के अवैध कारोबार में संलिप्त रही है सकरी पुलिस ने महिला के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *