दिल्ली के MCD स्कूलों को भी बनाएंगे विश्वस्तरीय : आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और शिक्षा मंत्री आतिशी ने हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन का दौरा किया। आम आदमी पार्टी का दावा है कि इस यात्रा का मकसद दिल्ली नगर निगम के स्कूलों के शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों को वर्ल्ड क्लास एक्सपोजर देना है। गर्मियों की छुट्टियां स्कूलों में खत्म हो चुकी है। इसके बाद अब दिल्ली नगर निगम के सभी 12 जोनों के स्कूलों में मेगा पीटीएम का आयोजन हुआ है। इस पीटीएम में हिस्सा लेने के लिए पैरेंट्स में गजब का उत्साह देखने को मिला है। इस दौरान पैरेंट्स ने शिक्षकों से मिलकर बच्चों की पढ़ाई व उनकी ग्रोथ पर चर्चा की।

इस दौरान शिक्षा मंत्री आतिशी और महापौर शैली ओबरॉय ने भी मेगा पीटीएम में हिस्सा लिया। उन्होंने भी पैरेंट्स व शिक्षकों से बातचीत की। इस मौके पर आतिशी ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षकों के साथ पैरेंट्स को भी काम करना होगा। दोनों के मिलकर लगाए गए एफर्ट्स की बदौलत ही छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। डीडीए फ़्लैट्स कालकाजी व इंदिरा कल्याण विहार,ओखला के निगम स्कूल में पहुंची शिक्षा मंत्री आतिशी पहुंची थी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गारंटी को पूरा करते हुए जिस तरह उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को उत्कृष्ट बनाया, उसी तरह एमसीडी स्कूलों को भी विश्वस्तरीय बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए माता-पिता को प्रतिदिन कुछ समय निकालकर बच्चों से बात करनी चाहिए। मेगा पीटीएम में अभिभावकों ने अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से चर्चा की और कई अभिभावकों ने कहा, एमसीडी में पठन-पाठन का माहौल बेहतर हुआ है। मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, बीजेपी ने अपने 15 साल के शासन में कभी भी अभिभावकों को अपने बच्चों के स्कूल आने का ऐसा मौका नहीं दिया, लेकिन अब सरकार एमसीडी में भी शिक्षा को महत्व दे रही है, हम अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में भागीदार बनाकर एमसीडी स्कूलों में शिक्षा क्रांति लाएंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *