अमित शाह के दौरे पर सिंहदेव का तंज : बोले- वो यहीं किराए का मकान लेकर रहना चाहते हैं…

सरगुजा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, वो यहीं घर लेने वाले हैं। किराए का मकान लेकर यहां रहना चाहते हैं। दरअसल, डिप्टी CM सिंहदेव रविवार को सरगुजा दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि, राजनीतिक दल के प्रमुख नेता माने जाते हैं। यही वजह है कि, उनका दौरा स्वाभाविक हो सकता है और उनको यह भी पता है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति सुदृढ़ है। इसी को लेकर वह बार-बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं और कोई भी राजनीतिक पार्टियां अपनी जमीन तलाशने के लिए कोशिशों का दौर जारी रहता है तो इसी कड़ी में अमित शाह का भी दौरा यही माना जा सकता है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *