मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, महिलाओं की भीड़ ने घरों-स्कूलों में लगाई आग, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

Manipur news : इंफाल : मणिपुर में हिंसक घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रहीं हैं। ताजा मामले में महिलाओं की एक भीड़ ने खाली छोड़े गए घरों और स्कूलों में आग लगा दी। इस दौरान फायरिंग और बम विस्फोट भी किए गए। भीड़ ने बीएसएफ के वाहन को भी छीनने की कोशिश की। घटना चुराचांद पुर जिले के तोरबंग बाजार की है। पुलिस ने बताया कि लोगों की भीड़ ने, जिसका नेतृत्व सैकड़ों महिलाएं कर रहीं थी, कम से कम 10 घरों में आग लगा दी।

महिलाओं की भीड़ ने लगाई घरों में आग
Manipur news : भीड़ की तरफ से इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई और देसी बमों से विस्फोट किए गए। भीड़ ने तोरबंग बाजार स्थित चिल्ड्रेन ट्रेजर हाई स्कूल को भी आग के हवाले कर दिया। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि सैकड़ों महिलाओं के नेतृत्व में लोगों की भीड़ ने हमले किए। महिलाओं को ढाल की तरह इस्तेमाल किया गया था। भीड़ ने बीएसएफ के जवानों से वाहन छीनने की कोशिश की लेकिन जवानों और स्थानीय लोगों ने फायरिंग कर भीड़ के प्रयास को विफल कर दिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *