PM Modi Birthday: पीएम मोदी आज मना रहे अपना 73 वां जन्मदिन, राष्ट्रपति सहित देश के तमाम बड़े नेताओं ने दी बधाई…

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन हैं. इस मौके पर पीएम को देश और विदेश से शुभकामनाएं दी जा रही हैं. बीजेपी समेत अन्य पार्टियों के नेता भी पीएम को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू, अमित शाह, राजनाथ सिंह, समेत कई बड़े नेताओं ने पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.. मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि और सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें. मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें.

https://x.com/rashtrapatibhvn/status/1703222942606221316?s=20

गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री ने लिखा कि अपनी दूरदर्शिता, अथक परिश्रम और नि:स्वार्थ सेवाभाव से करोड़ों लोगों के जीवन में समृद्धि और विश्वास लाने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी को मैं जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं साथ ही ईश्वर से आपकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं.

https://help.twitter.com/en/twitter-for-websites-ads-info-and-privacy

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के यशस्वी एवं कर्मयोगी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. उन्होंने भारत को न केवल नई पहचान दी है बल्कि संपूर्ण विश्व में उसका मान भी बढ़ाया है. लोक कल्याण और गरीब कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध पीएम मोदी ने भारत को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाया है. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की और दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूं.

https://help.twitter.com/en/twitter-for-websites-ads-info-and-privacy

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी
कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं.’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं. उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिले.’
https://help.twitter.com/en/twitter-for-websites-ads-info-and-privacy

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *