BJP की परिवर्तन यात्रा आज पहुंचेगी दुर्ग शहर…यात्रा में शामिल होंगे कई दिग्गज नेता

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व सरकार के द्वारा कांग्रेस सरकार की कुनीतियां को जन-जन तक पहुंचने के  प्रदेश में परिवर्तन को लेकर परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को दुर्ग शहर विधानसभा में परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी।  परिवर्तन यात्रा के दौरान आयोजित आमसभा हेतु मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल सहित वरिष्ठ नेता गण उपस्थित होंगे। परिवर्तन  यात्रा जगह-जगह स्वागत किया जाएगा एवं दोपहर 12:00  बजे सिविल लाइन मैदान, सतरूपा शीतला मंदिर के सामने विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है,  जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का उद्बोधन होगा।
परिवर्तन यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा की तैयारी संपूर्ण रूप से हो चुकी है, परिवर्तन यात्रा दुर्ग शहर में लगभग 13 से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

दुर्ग शहर विधानसभा के अंदर परिवर्तन यात्रा का रूट चार्ट निम्न अनुसार रहेगा :-

दुर्ग साइंस कॉलेज के  सामने, वाय शेप ब्रिज से,मालवीय नगर चौक,राजेन्द्र पार्क चौक, सिंधी कॉलोनी, सिंधी धर्मशाला से होते हुए
गुरूद्वारा, शहीद (ग्रीन) चौक, अग्रेसन चौक, पोलसाय पारा चौक, फरिश्ता काम्प्लेक्स चौक, इंदिरा मार्केट चौक, पुराना बस स्टैड, पटेल चौक, हिंदी भवन के सामने से होते हुए सिविल लाइन मैदान, सतरूपा शीतला मंदिर के सामने, पहुंचेगी जहां आम सभा। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने दुर्ग शहर की समस्त आम जनमानस एवं भारतीय जनता पार्टी समस्त पदाधिकारी  कार्यकर्ता से अनुरोध अपील की है कि प्रदेश की भ्रष्ट कमीशनखोर और वादा खिलाफी करने वाली सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए सत्ता से बेदखल करने के लिए अपना आक्रोश व्यक्त करने बड़ी से बड़ी संख्या में शामिल हो। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया ने दी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *