पूर्व सीएम ने दिया बड़ा बयान : भाजपा जल्द जारी करेगी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट…तारीख बताना संभव नहीं

रायपुर. परिवर्तन यात्रा, पीएम मोदी के दौरे और चुनाव प्रचार को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की मैराथन बैठक 7 घंटे तक चली, जिसमें बीजेपी की दूसरी लिस्ट को लेकर मंथन किया गया. बैठक में ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद थे. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, बीजेपी की दूसरी लिस्ट जल्दी आएगी. तारीख बताना संभव नहीं है.

बैठक में अलग-अलग प्रदेशों के मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी चर्चा की गई. आगामी विधानसभा चुनाव के चलते कई केंद्रीय मंत्री भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं. नेता प्रति पक्ष नारायण चंदेल ने कहा, बीजेपी की दूसरी लिस्ट जल्दी आएगी. तारीख बताना संभव नहीं है.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, जन घोषणा पत्र में महिलाओं से जो वादा किया था, वह वादा आज भी अधूरा है. प्रदेश में सारे काम ठप पड़े हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी की दूसरे लिस्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, प्राथमिक चर्चाएं करीब-करीब पूरी हो गई है. चुनाव समिति की बैठक जब भी होगी उस पर तय होगा.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *