CM बघेल से जिला साहू संघ दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात,समाज को भूमि आबंटन पर जताया आभार

रायपुर । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में जिला साहू संघ दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सामाजिक भवन के निर्माण के लिए मांग के अनुरूप ग्राम धनोदा में भूमि का आबंटन हो गया है। इसके लिए खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार भी जताया। मौके पर चर्चा के दौरान साहू समाज द्वारा आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आज समय पूर्व किश्त की राशि किसानों के खाते में आने पर भी काफी हर्ष जताया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *