रायगढ़ के जुटमिल क्षेत्र में फिर बोरी में लिपटा मिला नवजात बच्चा

रायगढ़। रायगढ़ जिले के जुटमिल थाना क्षेत्र अंतगर्त कबीर चौक में आज फिर निर्दयी मां द्वारा एक नवजात बच्चे को बीरी में लपेट कर मरने के लिए नाली में छोड़ दिया गया। नाली में नवजात बच्चा मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग इक्ठा हो गए थे जिन्होंने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को प्रथम दृष्टया गले में चोट के निशान भी दिखाई दिए हैं ।   कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्चे को मारने की कोशिक की गई होगी। फिलहाल जूट मिल पुलिस ने बच्चे को अपने कब्जे में लेकर एमसीएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां बच्चे का इलाज जारी है। जुट मिल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नवजात बच्चे की माता-पिता की तलाश कर रही है।
Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *