रायपुर : BJP ने तीन सांसदों और पूर्व CM…मंत्रियों को उतारा मैदान में

बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को मौका दिया

रायपुर। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपनी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें कुल 64 विधानसभा के प्रत्याशियों का नाम शामिल है। भाजपा ने 15 पूर्व मंत्री और तीन सांसद को टिकट दिया गया है। इस सूची से पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। अब तक 85 सीटों पर उम्मीद्वारों के नाम घोषित हो गए हैं। पांच पर नाम जारी करना बाकी है।

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 64 सीटों के नामों की घोषणा की है। इससे पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।

आज जारी सूची में पूर्व मंत्री व मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहिले, धमतरी विधायक रंजना साहू व दयालदास बघेल को मौका दिया गया है। बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को मौका दिया गया है। सूची में कुछ दिनों पहले वायरल सूची में शामिल ज्यादातर नाम है।

भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक इस बार पार्टी ने सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। सरगुजा से सांसद व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं गोमती साय को पत्थल गांव से मौका दिया गया है। इसके अलावा अरूण साव लोरमी विधानसभा से मैदान पर होंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *