इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन वॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। लगभग 2 बिलियन से ज्यादा लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। अपने यूजर्स को बेहतर सुविधा देने के लिए कंपनी समय समय पर नए नए फीचर्स और अपडेट्स रोलआउट करती रहती है। अब कंपनी एक ऐसा कमाल का फीचर लाने वाली है जिसके बाद आपकी पर्सनल चैट और प्राइवेसी दोनों पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाएंगी।
वॉट्सऐप इन दिनों Secret Code नाम के एक फीचर को डेवलप कर रहा है। यह फीचर आपकी हिडेन चैट को पूरी तरह से प्रोटेक्ट करेगा। जब आप हिडेन चैट को रीड करना चाहंगे तो आपको ये सीक्रेट कोड इस्तेमाल करना होगा। वॉट्सऐप के इस अपकमिंग फीचर की जानकारी कंपनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट वॉबेटाइँफो ने दी है। अभी यह फीचर सिर्फ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप भी वॉट्सऐप के बीटा वर्जन को डाउनलोड कर सकते हैं।
चैट लॉक फीचर में काम आएगा सीक्रेट कोड











