रेलवे में नौकरी की तलाश में भटके रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. अगर आप 10वीं, 12वीं पास हैं, तो रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है. इसके लिए पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स ने अपरेंटिस के पदों पर बहाली करने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार Railway PLW की आधिकारिक वेबसाइट plw.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत संगठन में 295 पद भरे जाएंगे।
इन पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 9 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 31 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगी. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें।











