रण में गुरु मेरे प्रतिद्वंदी हैं, वहां सिर्फ होता है संग्राम : बघेल

कलेक्ट्रेट में बीजेपी प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी के पैर छुए

बेमेतरा। गुरु और गुरु के महंत के बीच टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों चुनावी रण में एक दूसरे के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं. दयाल दास ने कहा था कि रुद्र गुरु मेरे गुरु है और वह गुरु गद्दी में रहेंगे तो मैं उनका जरूर सम्मान करुंगा लेकिन रण में वे मेरे प्रतिद्वंदी हैं। वहां सिर्फ संग्राम होता है। उन्होंने कहा था कि इसका प्रमाण महाभारत है जहां गुरु और शिष्य के बीच में युद्ध हुआ था।

गुरु का स्थान सदैव ऊंचा होता है, इसका नजारा बेमेतरा कलेक्ट्रेट में देखने को मिला। अपने नामांकन का अंतिम सेट भरने गुरु रुद्न कुमार भी मौजूद थे, इस दौरान नवागढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल भी वहां पहुंच गए। उन्होंने गुरु रुद्र कुमार के पहले पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया।

छत्तीसगढ़ के पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए हैं. बतौर प्रत्याशी अपने परिवार और प्रस्तावकों के साथ रुद्र कुमार बेमेतरा कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपने नामांकन का अंतिम सेट भरा। शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल करने की बात कही।

नवागढ के कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी दयाल दास बघेल ने उनका पैर छुआ तो मैंने उन्हें आशीर्वाद दिया है. वहीं मीडिया के चटपटे सवाल विजयी भव या खुश रहो, क्या आशीर्वाद दिए के जवाब में उन्होंने कहा कि यह तो मैंने बाबा जी पर छोड़ दिया है।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा जेसीसीजे या अन्य पार्टी ज्वाइन करने पर उन्होंने कहा कि उनमें काबिलियत होती तो पार्टी उन्हें टिकट जरूर दे दी। कुछ लोगों के पार्टी छोड़ से कोई फर्क नहीं पड़ता।नवागढ़ विधानसभा चुनाव में अजब विडंबना है जहां राजमहंत दयाल दास बघेल के सामने उनके समाज के गुरु रुद्र कुमार को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *