End Year 2023 : इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा क्या किया गया सर्च….जानें

End Year 2023 : वर्ष 2023 खत्म होने वाला है. गूगल ने आज इस साल भारत में गूगल सर्च पर लोगों द्वारा सबसे अधिक सर्च किए गए टॉपिक्स को शेयर किया, जिसमें चंद्रयान -3 और चैटजीपीटी इस लिस्ट में टॉप पर हैं. गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचारों में सुर्खियां बटोरीं, साथ ही अंतरिक्ष से बाहर की आसमान छूती यात्रा ने स्थानीय और दुनिया भर में सर्चिंग को बढ़ावा दिया.

लोगों ने कर्नाटक चुनाव परिणामों और समान नागरिक संहिता के बारे में सर्च के साथ लोकल डेवलपमेंट्स के बारे में भी जानकारी हासिल की, जबकि इजरायल न्यूज और तुर्की भूकंप के बारे में सवालों के साथ ग्लोबल घटनाओं को सुलझाने की कोशिश की.

 टॉप-10 सर्च

1) चंद्रयान-3
2) कर्नाटक इलेक्शन रिजल्ट
3) इजरायल खबरें
4) सतीश कौशिक
5) बजट 2023
6)तुर्की भूकंप
7) अतीक अहमद
8) मैथ्यू पेरी
9) मणिपुर समाचार
10)ओडिशा ट्रेन हादसा

भारत में लोगों ने मैथ्यू पेरी (‘फ्रेंड्स’ के आइकोनिक चैंडलर बिंग के रूप में जाने जाते हैं), मणिपुर न्यूज और ओडिशा ट्रेन एसिडेंट को भी सर्च किया. गूगल के टॉप ट्रेंडिंग ‘हाउ टू’ क्वेश्चन में लोगों ने होम रेमेडी के साथ स्किन और हेयर्स को सन डैमेज से बचाने के तरीकों के बारे में पूछा, जबकि कई लोगों ने अपने आस-पास के जूडियो, जिम, ब्यूटी पार्लर और डर्मेटोलॉजिस्ट को भी सर्च किया.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *