Aaj Ka Rashifal: 13 दिसंबर 2023 को बुधवार का दिन रहेगा और मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी. इस दिन ज्येष्ठ और मूल नक्षत्र रहेगा. आज बुधवार को शूल योग और गण्ड योग रहेगा. चंद्रमा का संचार सुबह 11:05 तक वृश्चिक राशि में, उसके बाद धनु राशि पर रहेगा. बुधवार, 13 दिसंबर को दोपहर 12:20 से 01:40 तक राहुकाल रहेगा.
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, 13 दिसंबर को आज गजकेसरी योग बनने से अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. बुद्धि कौशल से किए गए कामों में धनु राशि वालों को सफलता मिलेगी. कुंभ राशि वालों का जीवनसाथी के साथ मदभेद हो सकता है. वहीं मीन राशि वाले सामाजिक कामों में रुचि लेंगे. एस्ट्रोलॉजर डॉ. अनीष व्यास से आइए जानते हैं. आज बुधवार, 13 दिसंबर का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.











