मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य में शुरू हुए नक्सल उन्मूलन अभियान को मिली बड़ी सफलता

 रायपुर/ दंतेवाड़ा / बीजापुर  !  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य में नक्सल घटनाओें पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए पुलिस एवं केन्द्रीय बलों के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से शुरू हुए सर्चिंग अभियान को आज बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में 11 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। बीजापुर जिले के गट्टापल्ली में थाना कुटरू के पुलिस जवानों के द्वारा जनमिलिशिया सदस्य मिच्या लखमू को पकड़ा गया।

मिच्या लखमू 15 मार्च 2007 को रानीबोदली कैम्प हमले में शामिल था। 7 दिसंबर 2009 को ग्राम टुंगेली के ग्रामीण माढ़वी दुलगो के हत्या में भी मिच्या लखमू शामिल रहा है। इसके विरूद्ध थाना कुटरू में दो वारंट भी लंबित है। मिच्या लखमू को बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *