अनुपूरक बजट पर चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जवाब,

रायपुर ;अनुपूरक बजट पर चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जवाब,सीएम ने चर्चा में भाग लेने वाले सभी का दिया धन्यवाद,

मोदी की गारंटी पूरा करने जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है, मोदी की गारंटी का मतलब होता है गारंटी के पूरे होने की गारंटी,मुख्य बजट में शामिल प्रावधानों पर वित्तीय प्रबंध नहीं किया गया,

पूर्व की कांग्रेस सरकार ने खर्चों को पूरा करने बेतहाशा कर्जा लिया, कांग्रेस की सरकार ने पांच साल में करीब पचास हजार करोड़ का कर्ज लिया,ऐसी वित्तीय स्थिति के बाद भी हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी पूरा करने काम शुरू कर दी है,पीएम आवास योजना को कांग्रेस की सरकार ने पूरा नहीं किया,

कांग्रेस की सरकार सत्ता के उपभोग में व्यस्त रही,गरीब अभी भी दुख भोग रहे हैं कांग्रेस की सरकार को इस वजह से इस्तीफा देना पड़ा, कांग्रेस की सरकार को गरीबों का आह लगा गया है,हमारी सरकार ने गरीबों को 18 लाख आवास देने का निर्णय लिया

हमारी सरकार के निर्णय से आवास के साथ ही इससे जुड़े व्यपार में भी बढ़ोत्तरी होगी,50 सालों तक अलग राज्य की मांग चलते रहा मगर अटल जी ने इसे पूरा किया,

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *