किरण सिंह देव के भाजपा अध्‍यक्ष बनने पर सक्ती जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने दी बधाई

सक्ती !  छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने छत्‍तीसगढ़ प्रदेश संगठन के नए अध्‍यक्ष की घोषणा कर दी है। भाजपा ने किरण सिंह देव को छत्‍तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। किरण सिंह देव जगदलपुर से भाजपा के विधायक हैं। पार्टी की ओर से जारी एक पत्र में पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने जेपी नडडा के हवाला देते हुए किरण सिंह देव को प्रदेश नियुक्‍त किया है।

किरण सिंह देव अरुण साव की जगह लेंगे। बता दें कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अरुण साव उप मुख्‍यमंत्री बनाए गए नए प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव बनाए गए प्रदेशाध्यक्ष बनने पर सक्ती जिला के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने उन्हें बधाई दी है

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *