नंदकुमार बघेल के निधन पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने जताया शोक

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने नंदकुमार बघेल के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल  के पिताजी  नंद कुमार बघेल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं भूपेश बघेल जी एवं उनके परिवार के साथ हैं। ॐ शांति

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *