मंत्रमुग्ध कर देगी रामलला की झलक, माथे पर तिलक और हाथों में धनुष-बाण… पहली पूर्ण तस्वीर आई सामने

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है। जिसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। इस बीच रामलला की तस्वीर सामने आई गई है। इस तस्वीर में भगवान राम अपने बाएं हाथ में धनुष और दाएं हाथ में तीर थामे हुए हैं। इस तस्वीर में 5 वर्षीय बालक के रूप में भगवान राम के मुस्कुराते चेहरे की झलक दिख रही है। इस मूर्ति में कई खास तस्वीरें उकेरी गई है। इसमें ऊं, गणेश, चक्र, हनुमान, कमलनयन, स्वास्तिक, गदा, शंख की तस्वीरें उकेरी गई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *