हाईटेंशन तार की चपेट में आने से व्यापारी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी के लाखेनगर इलाके में एक व्यापारी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है।

लाखेनगर के सोनकर नगर निवासी लक्ष्मण सोनकर (40 वर्ष) सब्जी के थोक कारोबारी थे। घर पर पत्नी मोनिका सोनकर, 11 साल की बेटी और 8 साल का बेटा है। उनका तीन मंजिला मकान है। लक्ष्मण सोनी सोमवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ छत पर झंडा बांधने गए थे। झंडे की पाइप हाईटेंशन तार से टकरा गई। जिससे दोनों को जोरदार झटका लगा और दोनों दूर फेंका गए।

घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद पति को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्ट मार्डम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *