पूर्व सीएम कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कराया पार्टी प्रवेश

बेंगलुरू। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश कर लिया है। शेट्टार लिंगायत समुदाय से आते हैं। उनकी वापसी से पार्टी को लोकसभा चुनाव में फायदा होगा, जो विधानसभा चुनाव के दौरान लिंगायत वोट के छिंटकने से नुकसान उठाना पड़ा था।

जगदीश शेट्टार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, चंद्रशेखर, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा की मौजूदगी में बीजेपी प्रवेश किया है।

जगदीश शेट्टार विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में थे। उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया, इससे नाराज होकर वे कांग्रेस में शामिल हो गए। लेकिन हुबली धारवाड़ सीट से उन्हें जीत नसीब नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि हार के बाद वे कांग्रेस में हाशिए पर चले गए थे।

भाजपा में वापसी करने के बाद शेट्टार ने कहा कि पिछले 9 महीने में बहुत सी बातें हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार उनसे वापस आने के लिए आग्रह किया। येदियुरप्पा जी और विजयेंद्र चाहते थे कि मैं वापस भाजपा में आ जाऊं। इसलिए कांग्रेस से इस्तीफा देकर फिर से भाजपा में आए हैं। इच्छा है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *