मचा हड़कंप : सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा.. एक छात्रा को आई चोट

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमडीह प्राथमिक शाला के छत का प्लास्टर गिर गया है। इस घटना में  एक स्कूली बच्ची को चोट आ गई और अन्य बच्चे बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है जब घटना घटी उस समय क्लासरूम में सभी बच्चे मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, आज मस्तूरी के कोसमडीह प्राथमिक शाला के क्लासरूम का छत का प्लास्टर गिर गया।  जिससे छात्रों में हड़कंप मच गया और एक स्कूली बच्ची इसके चपेट में आ गई। जिसमें बच्ची को मामूली चोट आई है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *