जानें कैसे मिली कामयाबी : जवानों की हत्या करने वाले दो नक्सली गिरफ्तार..दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम

कांकेर। टेकलगुड़ा में पिछले दिनों पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में जहाँ पुलिस के तीन जवान शहीद हुए थे तो वही नक्सलियों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा था। इस पूरी घटना के बाद पूरे बस्तर में सुरक्षा बलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। ऑपरेशन के दौरान कांकेर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। पुलिस ने दो खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई हैं। दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित हैं। इस बारें में जिले के एसपी दिव्यांग पटेल ने बड़ा खुलासा किया हैं।

उन्होंने बताया हैं कि सर्चिंग के दौरान पुलिस ने दोनों इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किये गए हैं। उनसे 12 बोर की बंदूक, पिस्टल समेत राउंड भी बरामद हुआ हैं। एसपी ने बताया कि दोनों माओवादियों को जिला मुख्यलाय के पास मुजालगोंदी गांव से गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों नक्सली पूर्व में नगर सैनिक और आर्मी जवान की हत्या के मामले में भी संलिप्त थे। पुलिस फिलहाल दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *