47 विधायकों ने किया सरकार समर्थन…झारखंड की चंपई सरकार ने जीता फ्लोर टेस्ट

रांची। झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार ने सोमवार को विधानसभा में प्लोर टेस्ट (बहुमत परीक्षण) पास कर लिया है। विधानसभा में कुल 47 विधायकों ने सरकार के पक्ष में मतदान किया। वहीं विपक्ष को 29 वोट मिले । बता दें कि झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 41 है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और गठबंधन के विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए हैदराबाद भेजा गया था।

सभी विधायक रविवार शाम को रांची लौटे थे, जिसके बाद उन्हें रांची के सर्किट हाउस में रोका गया था। कथित जमीन घोटाले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बहुमत परीक्षण में हिस्सा लिया। उन्होंने विश्वास मत पर चर्चा में भी हिस्सा लिया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *