-14 फरवरी, 2019 को पुलवामा , श्रीनगर में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 बहादुर जवान शहीद हो गए थे जो कि बहुत ही हृदय विदारक घटना थी जिसने सारे देश को झकझोर दिया था। 
उक्त घटना में शहीद बहादुर जवानों की याद में पूरा देश प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को उनको याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करता है और इस तिथि को सीआरपीएफ में काला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उपरोक्त क्रम में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए 212 बटालियन के मुख्यालय में श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव, कमांडेंट, श्री दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, श्री सुनील खींची, उप कमांडेंट, और सभी अधिनस्थ अधिकारी व जवान एकत्रित हुए और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि के रूप में फूल मालाएं अर्पित किया और सभी शहीदों के लिए 02 मिनिट का मौन धारण किया गया। कमांडेंट महोदय द्वारा पुलवामा आतंकी हमले की हृदय विदारक घटना के बारे में सभी उपस्थित अधिकारियों और जवानों को संक्षिप्त जानकारी दी गई घटना में शहीद जवानों के नामों का उल्लेख करते हुए उन्हें याद किया। 
साथ ही कमांडेंट श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव ने उनके इस बलिदान को अपने किस्टाराम एक्सिस मे तैनात सभी कंपनियों को भी शहीद जवानों की स्मृति हेतु संदेश प्रेषित किया।











