युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

रायगढ़। जिले में नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग पीड़िता ने घरघोड़ा हॉस्पिटल में एक शिशु को जन्म दिया है। घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी रविवार को घरघोड़ा थाना में एक नाबालिग के अस्पताल में स्वस्थ शिशु को जन्म देने की सूचना मिली। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तत्काल महिला विवेचक और स्टाफ को लेकर अस्पताल पहुंचे। महिला विवेचक ने नाबालिग से पूछताछ किया।

पूछताछ में बालिका ने बताया कि सितंबर 2022 को गणेश विसर्जन कार्यक्रम में विजय कुमार मांझी (22 साल) नाम का लड़का बैंड बजाने उनके गांव आया था। इसी दौरान दोनों के एक-दूसरे से परिचय हुआ। उसके बाद से विजय उसके गांव आना-जाना कर मेल-जोल बढ़ाया। विजय ने नाबालिग को शादी का झांसा दिया और अपने गांव ले गया। जहां उसने नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई। जिसके बाद पिछले दिनों बालिका अस्पताल में एक स्वस्थ शिशु को जन्म दी।

घरघोड़ा पुलिस मामले में संवेदनशीलता बरतते हुए आरोपी विजय मांझी पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी विजय कुमार मांझी को कुडूमकेला, घरघोड़ा के पास गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को घरघोड़ा कोर्ट में पेश किया गया, जहां आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *