पुलिस और नक्‍सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़…4 नक्सली ढेर, एक का शव बरामद

बीजापुर। नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह जबरदस्त पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर करने की खबर सामने आई हैं। हालाँकि अब तक सिर्फ एक ही नक्सली का शव बरामद किया जा सका है। पुलिस की तरफ से इस बारें आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा हैं।

बता दें कि नक्सल उन्मूलन अभियान में बस्तर पुलिस और वहां तैनात अर्धसैनिक बलों को हर दिन बड़ी कामयाबी हाथ लग रही हैं। बौखलायें नक्सली लगातार पुलिस पार्टी को अपना निशान बना रही हैं जिसमें उन्हें खुद नुकसान झेलना पड़ रहा हैं। दो दिन पहले पुलिस को कांकेर में बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी।

जानकारी के अनुसार जिले के जंगला थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया गया कि जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर चार नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं कई नक्सली घायल हुए हैं। अभी भी जंगल में रूक-रूक कर फायरिंग हो रही है जिसके चलते सुरक्षाबलों ने अभी तक सिर्फ एक नक्सली का शव बरामद किया है। फिलहाल जल्द ही पुलिस मुठभेड़ को लेकर स्पष्ट जानकारी देगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *