एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा; भाजपा 17-जदयू 16 पर लड़ेगी

नेशनल न्यूज़। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में बिहार की सीटों का बंटवारा हो चुका है। सोमवार शाम दिल्ली में एनडीए की ओर से प्रेस कांफ्रेंस की गई। बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने बिहार एनडीए में सीट शेयिरिंग की घोषणा कर दी। उन्होंने ‘अमर उजाला’ की खबर पर मुहर लगाते हुए कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी 17 सीटों पर, जनता दल यूनाईटेड 16 सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट दिया गया है।

मांझी और कुशवाहा को एक-एक सीट
बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम समेत 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जदयू वाल्मिकी नगर, सीतामढ़ी, शिवहर, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा और सीवान में चुनाव लड़ेगी। लोजपा (रा) वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मांझी की पार्टी गया और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी काराकाट सीट से चुनाव लड़ेगी।

हमलोग 40 के 40 सीट जीतेंगे
सीट बंटवारें की घोषणा से पहले विनोद तावड़े ने कहा कि भले पार्टी के चुनाव चिन्ह अलग हों लेकिन सभी 40 सीट पर एनडीए की सभी पार्टियां पूरा ताकत लगाएगी। हमलोग 40 के 40 सीट पर जीतेंगे। वहीं लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि लोजपा (रामविलास) को पांच सीटें मिलीं हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा समेत सभी दलों को धन्यवाद देता हूं। जदयू के सांसद संजय झा ने कहा कि जदयू को 16 सीटें मिली हैं। 2024 के चुनाव में एनडीए बिहार में 40 के 40 सीट पर जीतेगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *