सीएम साय राजनांदगांव और बिलासपुर के दौरे पर

रायपुर।   छत्तीसगढ़ में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।

इसी कड़ी में आज सीएम साय राजनांदगांव और बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वेरायपुर से 12 बजे रवाना होंगे और राजनांदगांव में नामांकन रैली में शामिल होंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 3 बजे बिलासपुर जिले के लिए रवाना होंगे। यहां सीएम कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसके बाद शाम 5 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे। मुहुर्त वाला नामांकन दाखिल कर चुके भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे चार अप्रैल को नामांकन रैली निकालने जा रहे हैं।



Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *