प्रियंका गांधी के दौरे पर मंत्री विजय शर्मा ने कसा तंज..बोले- कांग्रेस ने पिछली बार गुलाब के फूल बिछाए थे, उन पंखुड़ियों से बना लिया था गुलकंद..

रायपुर। 21 अप्रैल को प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगी। कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में दो चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के इस प्रवास को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से अनेक विषयों पर चर्चा की। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कार्टून वार पर उन्होंने कहा कि मोदी की मर्जी नहीं, सबका साथ, सबका विकास नारा है। राहुल गांधी बताएं आखिर वे क्या चाहते हैं। समाज में संघर्ष उत्पन्न हो, ऐसा राहुल गांधी चाहते हैं। कांग्रेस हमेशा अपने विचारों को समाज पर थोपती रही है। राहुल गांधी की बातों पर अब लोग विश्वास नहीं करते हैं। बस्तर में तीन दिनों बाद होने वाले मतदान को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर इस बार बदला हुआ है। हर चुनाव से पहले नक्सली घटना किया करते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। चुनौतियों की बीच भाजपा के कार्यकर्ता लोगों तक जा रहे हैं, वहीं अमित शाह के 3 साल में नक्सलवाद खत्म करने के वादे पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी विषय को लेकर लक्ष्य बांधकर चलना पड़ता है। बहुत सारे लोग मुख्यधारा में लौट रहे हैं। बहुत अच्छी पुनर्वास नीति के साथ फिर सामने आएंगे, चर्चा अनुबंधों का रास्ता भी अपनाएंगे. जो मुख्यधारा में वापस आना चाहें, उनका स्वागत है
Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *