कांग्रेस को लगा बड़ा झटका..विष्णु ने थामा BJP का दामन….CM के समक्ष किया भाजपा में प्रवेश

बिलासपुर। भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे हुए हैं…यहां उनकी मौजूदगी में कांग्रेस नेता विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश करके भाजपा का दामन थाम लिया..दरसल विष्णु यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद कांग्रेस के नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे….उन्होंने कहा था कि बार-बार उनके साथ अन्याय हो रहा है…एक बार उनका नाम घोषित हो जाने के बाद टिकट में बदलाव कर दिया जाता है.. वे पूर्व में एआईसीसी के डेलिगेट रह चुके हैं…इसके बाद भी उनको नजर अंदाज किया गया और लोकसभा की टिकिट से वंचित कर दिया गया….नाराज विष्णु यादव ने आखिरकार मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश कर लिया..वही उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा छत्तीसगढ़ में अब दो विष्णु काम करेंगे..

कांग्रेस का दावा खोखला

कुछ दिन पहले जब विष्णु यादव ने नामांकन फार्म खरीदा था तब कांग्रेस के पार्षद एवं जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा था की घर की बात है वे कांग्रेस से कही बाहर नहीं जायंगे….थोड़े नाराज है लेकिन मना लिया जायेगा…लेकिन आज विष्णु यादव के भाजपा प्रवेश से साफ हो गया की कांग्रेस के कथनी और करनी में थोड़ा नहीं बल्कि बहुत ज्यादा अंतर् है….फ़िलहाल कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है….

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *