Aaj Ka Rashifal : आज हनुमान जयंती पर ये 4 राशियां रहेंगी लकी, कुछ राशियां बचकर पार करें समय

Aaj Ka Rashifal,  ग्रहों की स्थिति- सूर्य और गुरु मेष राशि में। सूर्योदय के समय चंद्रमा और केतु एक साथ कन्या राशि में रहेंगे। तत्पश्चात चंद्रमा तुला राशि में जाएंगे। शनि और मंगल कुंभ राशि में। बुध, शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में हैं।

राशिफल

मेष राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। बहुत रंगीन जीवन  गुजारेंगे पति-पत्नी का साथ और प्रेमी-प्रेमिका की भी मुलाकात संभव है। जो लोग बच्चों वाले हैं, उनकी बड़ी अच्छी स्थिति है। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन कर रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है। सूर्य को जल देते रहें और अच्छा होगा।

वृषभ राशि- शत्रु नतमस्तक होंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम है। प्रेम, संतान भी मध्यम है लेकिन व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि की स्थिति स्वास्थ्य के मामले में बहुत अच्छी नहीं है। प्रेम,संतान को लेकर भी थोड़ा सा चितिंत रहेंगे आप। भावुक बने रहेंगे और भावुकता में कोई महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिएगा। व्यवसाय आपका ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- घरेलू चीजों की बढ़ोतरी। घरेलू सुख-सुविधा की वस्तु में बढ़ोतरी। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। स्वास्थ्य ठीक। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। जो कुछ भी आपने सोचा-समझा है व्यवसाय के लिए उसको लागू करिए। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि- निवेश करने से बचें। मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य थोड़ा सा बेहतर हो गया है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है, लेकिन निवेश अभी मत करिएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी जीवन में। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा वगैरा बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि- यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होती हुई दिख रही है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है और स्वास्थ्य में सुधार है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा।  कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। प्रेम, संतान अभी थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- अच्छी स्थिति नहीं है। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान, व्यापार सब गड़बड़ है। बचकर पार करें। काली मंदिर में सफेद वस्तु अर्पित करना और शिवजी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *