सवारियों से भरी ऑटो नाले में गिरी, 12 साल की बच्ची की मौत, एक ही परिवार के 7 लोग घायल

रायपुर। राजधानी  रायपुर से एक सड़क हादसे की खबर आई है। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वाहन एक ही परिवार के 6 से 7 लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के पचेड़ा गांव की है। यहां पचेड़ा से नरदाह के बीच निर्माणाधीन सड़क पर नाले में सवारियों से भरा ऑटो पलट गया।

इस हादसे में एक ही परिवार के 6 से 7 लोग घायल हो गए। वहीं एक 12 साल की नाबालिग बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 5 घायलों को इलाज के निजी अस्पताल भेजा है। इनमे से 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *