CG : मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति को ट्रैक्टर ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

 दुर्ग। जिले में नंदिनी बायपास रोड पर एक हादसे में दंपति की मौत हो गई है। मॉर्निंग वॉक पर निकले पति पत्नी को तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है।

घटना सुबह की बताई जा रही है, जब नंदनी बाईपास पर आसाराम और उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान खाद से लदी एक ट्रैक्टर सड़क से गुजर रही थी ट्रैक्टर में ट्राली को जोड़ने वाला ज्वाइंटर अचानक से निकल गया और ज्वाइंटर निकलते ही ट्रैक्टर ने अपना संतुलन खो दिया। जिसके कारण सड़क के किनारे चल रहे दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *