3 युवकों ने स्ट्रीट डॉग को लगाई आग, FIR दर्ज

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से खौफनाक मामला सामने आया है। जहां 3 युवकों ने क्रूरता की हदें पार कर दी। हैवानों ने सड़क किनारे बैठे एक स्ट्रीट डॉग को आग लगा दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

पूरा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है। जहां एक बेजुबान स्ट्रीट डॉग के साथ क्रूरता की गई है। यहां एक मोहल्ले में 3 युवकों ने एक कुत्ते को आग लगा दी। इसके बाद वह चिल्लाते हुए इधर से उधर भागने लगा। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पीपल फॉर एनिमल संस्था ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। युवकों ने बेजुबान को आग क्यों लगाई है? क्या किसी दुश्मनी की वजह से या फिर मस्ती में, इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं संस्था घायल कुत्ते का इलाज अस्पताल में करा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *