छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से पहली बार चुने गए सांसद तोखन साहू

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से पहली बार चुनकर आये बीजेपी सांसद तोखन साहू ने मोदी मंत्रीमण्डल के मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तोखन साहू को मोदी कैबिनेट के राज्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राजनीतिक सफर

पंच से सांसद तक का सफर तय करने वाले तोखन साहू वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। साहू ने लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद सरपंच, फिर जनपद सदस्य उसके बाद वर्ष 2013 में लोरमी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इस चुनाव में उन्हें 52 हजार 302 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धर्मजीत सिंह रहे, जिन्हें 46 हजार 61 वोट मिले थे। साल 2014-15 में सदस्य महिलाओं एवं बालकों के कल्याण सम्बंधी समिति ,सदस्य प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रह चुके हैं। साल 2015 में रमन सरकार में वह संसदीय सचिव रहे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *