गृहमंत्री विजय शर्मा रात 2 बजे पहुंचे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट, कड़ी कार्रवाई की बात कही

बलौदाबाजार । गृहमंत्री विजय शर्मा रात 2 बजे बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने ट्विटर पर घटनास्थल का निरीक्षण करते फोटो साझा किया है। जिसमें लिखा, बलौदाबाजार में हुए सरकारी कार्यालयों में आगजनी की घटना वीभत्स है, आज घटना स्थल का निरीक्षण किया। असामाजिक तत्वों द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कड़ी कार्यवाही की जाएगी। समाज के लोगो से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। घटना स्थल में साथ में कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल , टंकराम वर्मा, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

धारा-144 लागू बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा के बाद अब शहर में धारा-144 लागू कर दी गई है। स्थिति बिगड़ने के बाद कलेक्टर केएल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर का यह आदेश 16 जून तक लागू रहेगी। इस दौरान बलौदाबाजार में रैली, जुलूस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इसके साथ ही एक ही स्थान पर 5 या उससे अधिक व्यक्ति एक साथ प्रवेश नहीं कर पाएंगे। दरअसल, धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के बाद हुई हिंसात्मक प्रदर्शन के बाद शहर की स्थिति बिगड़ गई थी। यहां तक की दो बड़े सरकारी दफ्तरों को आग के हवाले कर दिया गया। यही वजह है कि शहर में अब धारा 144 लागू की गई है। कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिला मुख्यालय में एक साथ 5 लोगों की प्रवेश प्रतिबंधित रहेगी। अस्त्र-शस्त्र के साथ लाठी, चाकू और तलवार लेकर घूमना प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि जवानों के लिए अस्त्र-शस्त्र और दिव्यांगों के लिए लाठी छूट रहेगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *